Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने नर्मदा नदी पुल एवं डेम घाट का किया निरीक्षण: NN81

 

लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने नर्मदा नदी पुल एवं डेम घाट का किया निरीक्षण: 

 डिंडौरी, 19अगस्त 2026*

 जिले में कल से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज जोगीटिकरिया स्थित नर्मदा नदी पुल एवं डिंडौरी स्थित पुल नर्मदा डेम घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के जलस्तर एवं पुल-घाट की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।


कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने जिलेवासियों से अपील की है कि लगातार बारिश एवं नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही सावधानीपूर्वक आवागमन करें तथा नदी, नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि सभी जिलेवासी सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारियों को सूचना दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes