Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन : NN81


हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन :

झांसी |हरियाली तीज के पावन अवसर पर 'वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन' के तत्वावधान में वामा सारथी की स्थानीय अध्यक्षा श्रीमती निवि मूर्ति पत्नी  बीबीजीटीएस मूर्ति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार, झाँसी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मेहंदी, रंगोली आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला आरक्षियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महिला आरक्षियों एवं पुलिस लाइन परिसर स्थित कॉलोनी में निवासरत पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस परिवार की महिलाओं में उत्साह, उमंग एवं आपसी सौहार्द की भावना को बढ़ावा दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes