सम्वाददाता : मनोज कुमार
लगातार बारिश से पांडाझिर नाला उफान पर, मार्ग पर बढ़ा जलस्तर :
तेंदूखेड़ा। लगातार हो रही बारिश के चलते तेंदूखेड़ा–चावरपाठा मार्ग स्थित पांडाझिर नाला में जलस्तर बढ़ गया है। नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण मार्ग पर आवागमन को लेकर सावधानी बरती जा रही है।
सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि लोग तेज बहाव वाले पानी में प्रवेश न करें और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
प्रशासन एवं संबंधित लोगों द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि बैरिकेडिंग पार न करें और जलस्तर कम होने तक नाला पार करने का प्रयास बिल्कुल न करें। बारिश के दौरान पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है, इसलिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
प्रशासन की अपील—सुरक्षित रहें, सावधानी बरतें और जलस्तर कम होने तक जोखिम न उठाएं।


