Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

झल्लार में उफनती नदी और टूटी पुलिया से जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर मासूम : NN81


 संवाददाता : अनिल मालवीय 

हरदा। खबर हरदा जिले के  जनपद पंचायत हरदा की ग्राम पंचायत रेसलपुर के ग्राम झल्लार में बारिश की शुरुआत के साथ ही ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। गाँव के पास स्थित नदी की जर्जर और टूटी पुलिया इस समय हादसों को न्योता दे रही है। नदी में पानी का बहाव तेज होते ही पुलिया जलमग्न हो जाती है, जिससे गाँव का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट जाता  है। ग्राउंड जीरो से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिया का बड़ा हिस्सा दोनो साइड से काफी दिनों से टूट चुका है, और जिससे गहरा गड्ढा बन गया है। इसके बावजूद गाँव के मासूम बच्चे हर दिन अपनी पीठ पर भारी बस्ता लादे, इसी टूटे हुए और फिसलन भरे रास्ते से संतुलन बनाते हुए नदि पार करने को मजबूर हैं। ज़रा सी चूक किसी बड़ी अनहोनी में बदल सकती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने ग्राम पंचायत रेसलपुर से लेकर जनपद पंचायत हरदा के जिम्मेदार अधिकारियों एव जनप्रतिनिधिओ को कई बार इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक उपेक्षा के कारण हर साल बारिश में उन्हें इसी तरह डर-डरकर जीना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन हरदा से माँग की है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस टूटी पुलिया की तत्काल मरम्मत कराई जाए या यहाँ नए पुल का निर्माण शुरू किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes