संवाददाता : देवराज मीणा, मुंडावर
जिला : खैरथल-तिजारा (राजस्थान)
मुंडावर थाना पुलिस ने अवैध खनन एवं पत्थर परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से पत्थर का परिवहन कर रहे एक महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर संबंधित प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक खैरथल-तिजारा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी किशनगढ़बास के सुपरविजन में थाना प्रभारी मोहर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार 2 अगस्त 2026 को अवैध खनन परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। मामले में नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की अनुसंधान कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहर सिंह, उपनिरीक्षक देवपाल सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा कांस्टेबल धर्मपाल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

