लखीमपुर खीरी अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर खीरी पुलिस का अभियान लगातार जारी :
इसी क्रम में थाना तिकुनियां प्रभारी अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त मुनीम को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक अरविन्द तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 अगस्त को ग्राम सिसवारी में दबिश देकर करीब 2 बजकर 15 मिनट पर मुनीम पुत्र मौजीलाल जायसवाल को गिरफ्तार किया
गिरफ्तार अभियुक्त थाना तिकुनियां में दर्ज मु0अ0सं0 118/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित चल रहा था
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है
थाना प्रभारी अवनीश कुमार के नेतृत्व में तिकुनियां पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता और प्रभावी कार्रवाई का उदाहरण मानी जा रही है

