Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सिद्धार्थनगर - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सिद्धार्थनगर द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया : NN81

 



सिद्धार्थनगर - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सिद्धार्थनगर द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता/ अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख आदरणीय स्वान्तरंजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

युवा संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रत्नाकर पाण्डेय ने किया व संचालन जिला सह कार्यवाह मनोज व मंच पर विभाग संघचालक आदरणीय रामचंद्र चौधरी मुंशी जी रहे।

युवा संवाद कार्यक्रम के संयोजक जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिद्धार्थनगर सौरभ त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की प्रस्तावना अभय सिंह ने रखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वान्तरंजन ने कहा कि, "भारत की युवा शक्ति देश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं को राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर युवाओं की सक्रिय सहभागिता से ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।"

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास को समझें तथा अपने जीवन में अनुशासन, सेवा, समरसता और राष्ट्रभक्ति जैसे मूल्यों को अपनाएं। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद एवं संपर्क को और अधिक व्यापक बनाने पर भी उन्होंने जोर दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना तथा उनमें सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

संगोष्ठी में उपस्थित युवाओं ने ‘युवा संवाद’ के माध्यम से राष्ट्र एवं समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं जिज्ञासाएं रखीं। मुख्य वक्ता ने युवाओं के प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें समाजहित में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों, युवा कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य युवाओं व मातृशक्ति की सहभागिता रही। 

जिनमे मुख्यतः प्रांत प्रचारक प्रमुख डॉ अवधेश,  विभाग प्रचारक आदरणीय राजीव नयन, सह विभाग प्रचारक अजीत, जिला प्रचारक आदरणीय राघवेंद्र, नगर प्रचारक आदरणीय सौरभ, जिला कार्यवाह शिवेंद्र, सह विभाग कार्यवाह हरिश्चन्द्र, सह जिला कार्यवाह अविनाश, मातृशक्ति प्रमुख सीमा मिश्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका उमा सिंह, विकास पाण्डेय, नगर कार्यवाह अभय त्रिपाठी, धनञ्जय रस्तोगी, अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. मयंक कुशवाहा, शिवा पाण्डेय, पंकज सिंह, विपुल सिंह, मनीष राय, प्रदीप दुबे, वाचस्पति मिश्र, शशिकांत द्विवेदी, प्रवीण मिश्रा, राम प्रकाश त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, सुरेश रैना, अभिषेक पाण्डेय, रणजीत चौधरी, अमित श्रीवास्तव, सत्यम द्विवेदी, सुरेश गुप्ता, धीरेन्द्र, सत्यम शुक्ला, विश्वजीत पाण्डेय, महेश्वर पांडेय, सूरज जायसवाल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes