Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बरगी थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर से दिनदहाड़े लाखों के चांदी के छत्र व मुकुट चोरी : NN81

 

रिपोर्टर : निर्मल विश्वकर्मा बरगी

​सीसीटीवी कैमरे महीनों से बंद, पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

​बरगी। बरगी थाना परिसर स्थित पुलिस लाइन के हनुमान मंदिर में कल दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। बेखौफ अज्ञात चोरों ने पुलिस की नाक के नीचे से मंदिर में प्रवेश कर भगवान हनुमान जी के सिर पर सुशोभित लाखों रुपये मूल्य के चांदी के छत्र और मुकुट पर हाथ साफ कर दिया।

​घटना का खुलासा तब हुआ जब शाम को मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए परिसर पहुंचे। उन्होंने देखा कि हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी का छत्र और मुकुट गायब थे। यह देखते ही पुजारी जी ने तत्काल आसपास के नागरिकों को एकत्र किया और पुलिस को सूचना दी। थाने के इतने करीब दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

​रखरखाव के अभाव में महीनों से बंद पड़े हैं 40 सीसीटीवी कैमरे

इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जनभागीदारी और पुलिस के सहयोग से पूरे बरगी क्षेत्र में लगभग 40 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे, जिनसे अपराधों पर काफी हद तक अंकुश लगा था। लेकिन उचित मेंटेनेंस न होने के कारण ये सभी कैमरे पिछले कई महीनों से बंद पड़े हैं। बंद पड़े कैमरों की वजह से अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो चुका है और इसी लापरवाही का फायदा उठाकर चोरों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।

​ बरगी पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

 मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने संदिग्धों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। देर रात मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को चिन्हित कर जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और चोरी गया माल बरामद कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes