पोहरी तिरंगा रैली मै दिखा अनोखा जोश , जनपद पंचायत पोहरी में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे :
मध्यप्रदेश शासन की मंशा बीके अनुरूप प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को जनपद पंचायत पोहरी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा जनपद पंचायत प्रांगण से शुरू की गई जो मुख्य चौराहे पर पहुची ओर वापिस जनपद प्रांगण में समापन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगो ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत-माता की जय के नारे का जोरदार उद्घोष किया जिससे पूरा बातावरण रास्ट्रभक्तिमय हो गया।
तिरंगा यात्रा में जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामकली आदिवासी,भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऑफिसर सिंह गुर्जर,खण्ड पंचायत अधिकारी राकेश सिंह रघुवंसी,एपीओ विकास गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्टाफ कर्मचारी मौजूद रहे।

