Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कस्तूरबा गांधी झूकर जोगी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास का जिला समन्वयक ने किया औचक निरीक्षण : NN81

 


लोकेशन : लटेरी, विदिशा 

संवाददाता : मुनव्वर खान 

लटेरी।  झूकर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास एवं लटेरी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास का औचक निरीक्षण जिला समन्वयक आर पी लखेरा द्वारा किया गया।  झूकर छात्रावास निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। बच्चियों को दी जा रही सुविधा में भोजन ,पानी,साफ सफाई , आवासीय परिसर का भी अवलोकन पर संतुष्टि जहिर की।

जिला समन्वयक ने छात्रावास में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उन्हें संतोषजनक एवं व्यवस्थित को पाया। साथ में आए उपन्यत्री राम नारायण विश्वकर्मा एवं सहायक यंत्री राजेश शाक्य द्वारा हाल ही में बनी बाउंड्री वाल का भी निरीक्षण किया वहीं दूसरी ओर लटेरी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में निरीक्षण के दौरान 38 बच्चों की उपस्थिति पाई गई उपस्थिति पूरी रहने के संबंध में लटेरी वार्डन को उपस्थिति बढ़ाने का निर्देशित दिया।

आकस्मिक निरीक्षण के मामले में जिला समन्वयक से बात की तो उन्होंने बताया कि समय समय पर शिक्षा व्यवस्था एवं शासन प्रशासन के द्वारा दी जा रही सुविधाओं को बेहतर मूर्ति रूप देने के लिए हमें इस तरह के औचक निरीक्षण किए जाते हैं शासन के अनुरूप हर बच्चे को सुविधाओं का लाभ मिले यही हमारी प्राथमिकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes