Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत MY Bharat द्वारा चलाए जा रहे "नशामुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" : NN81

 

राजअनिल पोचमपल्लीवार - जिल्हा संवाददाता गडचिरोली 

गड़चिरोली से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत MY Bharat द्वारा चलाए जा रहे "नशामुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के तहत समाज कल्याण कार्यालय, गड़चिरोली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं और विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। प्रधानमंत्री के संदेश से प्रेरित होकर करीब 250 युवक-युवतियों ने नशामुक्ति की शपथ ली और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. सचिन मडावी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और जिम्मेदार जीवन जीने का आह्वान किया। वहीं, जिला युवा अधिकारी सारंग मेश्राम ने बताया कि अभियान के तहत अगले 100 सप्ताह तक पूरे जिले में जनजागरूकता, खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में MY Bharat और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों, युवा मंडलों के सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गौरी सेलोटे और आकाश मेश्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes