संवाददाता : अजय राजपूत
औरैया। महाकालेश्वर देवकली मंदिर पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रविवार 2 अगस्त को मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उपरोक्त अधिकारियों ने श्रद्धालु भक्तगणों को किसी प्रकार की सुविधा का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा लिया। इसके साथ ही महाकालेश्वर मन्दिर के अंदर जलाभिषेक के साथ दर्शन किए।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए डीएम बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने रविवार को प्राचीन देवकली मंदिर पहुंचकर सुरक्षा,यातायात, पार्किंग और साफ-सफाई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के विशेष निर्देश भी दिए, ताकि दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, निरीक्षण के बाद डीएम एवं एसपी ने देवकली मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

