संवाददाता : प्रदीप बैरागी
शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर जनपद सभागृह में शर्मा का किया सम्मान - शासकीय सेवा से भले ही हुए सेवा निवृत लेकिन समय-समय पर आपके सहयोग की रहेगी आवश्यकता - डॉ शिंदे
महिदपुर ! जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत झुटावद में पदस्थ पंचायत सचिव राधेश्याम शर्मा 31 जुलाई शुक्रवार को सेवानिवृत हो गये शर्मा की सेवानिवृति पर जनपद पंचायत सभागृह में जनपद पंचायत के सीईओ उपायुक्त विकास डा. मारिया शिंदे के मुख्य आतिथ्य में समारोह आयोजित कर जनपद पंचायत ,पंचायत सचिवों सहायक सचिवों तथा मनरेगा स्टाफ की और से शर्मा का सम्मान किया गया
कार्यक्रम में डॉक्टर शिंदे ने अपनी शाक्षकीय सेवा के दौरान बहुत कम ऐसे शासकीय सेवक होते हैं जिनका कृतित्व और व्यक्तित्व विरला होता है शर्मा शासकीय सेवा से भले ही सेवा निवृत हो गये हैं लेकिन उनके सहयोग की आवश्यकता हमें आगे भी महसूस होगी
जनपद पंचायत के अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी मनरेगा कमल पाटीदार ,पंचायत उपखंड अधिकारी सेवाराम अजमेरिया, पंचायत अजय बोकाडे, लेखापाल पुरुषोत्तम बैरागी आदि ने भी इस अवसर पर अपने उद्गगार व्यक्त किये पंचायत सचिव महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष,राज्य कर्मचारी संघ जिला उज्जैन के उपाध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ जिला उज्जैन के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा तथा गोपाल जोशी सहित बड़ी संख्या में अन्य सहयोगी कर्मचारी अधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे
शर्मा को जनपद पंचायत की गाड़ी से उनके घर तक ले जाकर छोड़ा गया जानकारी सहायक सचिव जितेंद्र सिंह दूधावत ने दी

