संवादाता : विष्णु बैरागी उज्जैन
श्री वैष्णव बेरागी समाज चतु:स, मध्यप्रदेश। रतलाम जिला बैठक समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में 21 अगस्त 2026 को मंदसौर में आयोजित होने वाली पुजारी न्याय यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि मंदसौर के बाद पुजारी न्याय यात्रा का तीसरा पड़ाव रतलाम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पुजारियों के अधिकार और सम्मान को सशक्त करने का संकल्प लिया गया, और सभी से यात्रा में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया गया।


.jpeg)