Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सरस्वती साइकिल योजना के तहत 18 छात्राओं को साइकिल वितरण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हुआ वृक्षारोपण : NN81


सरस्वती साइकिल योजना के तहत 18 छात्राओं को साइकिल वितरण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हुआ वृक्षारोपण : 

कांकेर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अरौद में राज्य शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 18 पात्र छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति (SMDC) के अध्यक्ष गौतम निषाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र पोटाई ने की। विशिष्ट अतिथियों में समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता साहू एवं ग्राम पंचायत अरौद के सरपंच श्री रुपेश मरकाम शामिल रहे।

अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए नियमित विद्यालय आने, शिक्षा के प्रति समर्पित रहने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पालकों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इसके पश्चात आयोजित शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय के अनुशासन, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा प्रत्येक विद्यार्थी की सतत उपस्थिति सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में शिक्षाविद् ईश्वर पटेल, दिगेश्वर पटेल, उपसरपंच नोहर सिंह पटेल, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक पेसीराम कुंजाम तथा व्याख्याता श्रीमती मेरी उषा लकड़ा, हरिश्चंद्र कांगे, योगेश कुमार साहू, जनकलाल ठाकुर, श्रीमती रीना राजपूत,  दीपक पटेल सहित शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्य, पालकगण एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पालकों ने शासन की इस योजना को छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes