Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गोंदिया में महाराजस्व अभियान और “कर्तव्य साधना सप्ताह” का सफल आयोजन, विधायक विनोद अग्रवाल के सतत मार्गदर्शन में 17,153 लाभार्थियों को मिला शासन योजनाओं का लाभ : NN81

 

सऺवाददाता : मुमताज अली सैय्यद 

गोंदिया। छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान के अंतर्गत दिनांक 22 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक “कर्तव्य साधना सप्ताह” तथा दिनांक 1 अगस्त 2026 को महाराजस्व शिविर का आयोजन गोंदिया शहर स्थित जलाराम लॉन में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस समूचे अभियान की सफलता में गोंदिया विधायक श्री विनोद अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, सतत निगरानी और दैनिक फॉलो-अप बैठकें निर्णायक रहीं। प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय करते हुए उन्होंने स्वयं इस पूरे अभियान की प्रगति पर व्यक्तिगत ध्यान दिया, जिसके परिणामस्वरूप शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिकों, किसानों, महिलाओं और पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ पहुँचा।

कार्यक्रम में मंच संचालन एवं समन्वय प्रशासनिक स्तर पर किया गया, जबकि जनहित के इस महत्वपूर्ण अभियान को प्रभावी, अनुशासित और परिणामकारक बनाने में विधायक श्री अग्रवाल ने निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया। अभियान के दौरान जिले और तालुका स्तर के सभी संबंधित विभागों को एकजुट कर पात्र लाभार्थियों तक सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में त्वरित निर्णय लिए गए|

कर्तव्य साधना सप्ताह और महाराजस्व शिविर के माध्यम से कुल 17,153 लाभार्थियों को विभिन्न शासन योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इनमें दस्तावेज वितरण, नाम दुरुस्ती, वारिस फेरफार, आयुष्मान भारत कार्ड, PM-KISAN पुनः सत्यापन, बेबी केयर किट, मातृ वंदना योजना, स्वामित्व पट्टे, राशन कार्ड, अतिक्रमण धारकों के पट्टे, संजय गांधी एवं श्रावण बाळ योजना लाभ, PMFME, महिला बचत गटों को ऋण वितरण और अन्य अनेक सेवाएँ शामिल रही।

इस अभियान की विशेषता यह रही कि विधायक श्री विनोद अग्रवाल ने केवल औपचारिक उपस्थिति दर्ज कराने के बजाय, प्रतिदिन समीक्षा बैठकें लेकर, विभागीय समन्वय सुनिश्चित कर, समस्याओं का त्वरित समाधान कर आयोजन को सफल बनाया। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सतत संवाद और जनहित को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी पात्र नागरिक शासन की योजना के लाभ से वंचित न रहे।

जनहित के लिए समर्पित अभियान

इस दौरान ग्राम स्तर और मंडल स्तर पर शिविर आयोजित कर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई, आवेदन भरवाए गए और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की गई। शिविर स्थल पर CSC केंद्र, आधार केंद्र, विविध विभागों के 24 स्टॉल और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे नागरिकों को एक ही स्थान पर विविध सेवाओं का लाभ मिला।

विधायक  विनोद अग्रवाल ने इस पूरे अभियान को केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाते हुए इसे धरातल पर प्रभावी रूप से सफल बनाया। उनके सतत प्रयास, व्यक्तिगत देखरेख और प्रशासन के साथ बेहतरीन समन्वय के कारण गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के हजारों नागरिक लाभान्वित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes