Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

17 बोरी तस्करी की खाद बरामद, कस्टम कार्यालय को किया गया सुपुर्द : NN81



तहसील निघासन

संवाददाता – योगेश कुमार

17 बोरी तस्करी की खाद बरामद, कस्टम कार्यालय को किया गया सुपुर्द : 

तिकुनिया थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 बोरी संदिग्ध तस्करी की खाद बरामद की। संयुक्त टीम ने बरामद खाद को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, तिकुनिया पुलिस और एसएसबी बरसोला की संयुक्त टीम क्षेत्र में गश्त एवं निगरानी कर रही थी। इसी दौरान टीम को तस्करी की जा रही खाद की सूचना मिली। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 17 बोरी खाद बरामद कर उसे सीज कर दिया।

बरामद खाद को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया है। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes