डिंडोरी जिले के समनापुर विकासखंड के ग्राम खुडिया स्थित संदीपनी विद्यालय के उद्घाटन समारोह से जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को उद्घाटन समारोह से दूर रखने की कोशिश की गई? : NN81
क्या जनप्रतिनिधियों की अनदेखी अब सरकारी कार्यक्रमों का हिस्सा बनती जा रही है? क्या जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को उद्घाटन समारोह से दूर रखने की कोशिश की गई? डिंडोरी जिले के समनापुर विकासखंड के ग्राम खुडिया स्थित संदीपनी विद्यालय के उद्घाटन समारोह से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।"
ग्राम खुडिया में आयोजित संदीपनी विद्यालय के उद्घाटन समारोह के बाद शिलान्यास एवं उद्घाटन पट्टिका को लेकर विवाद गहराता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि पट्टिका में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष (शिक्षा समिति अध्यक्ष) तथा जनपद सदस्य जैसे निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल नहीं किए गए, जबकि वे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और शिक्षा से जुड़े विषयों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह केवल नाम छूट जाने का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की उपेक्षा का विषय है। उनका आरोप है कि सरकारी कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल और जनप्रतिनिधियों के सम्मान की अनदेखी की गई।
अब सवाल उठता है कि क्या यह केवल एक प्रशासनिक त्रुटि थी या फिर जानबूझकर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नजरअंदाज किया गया? यदि ऐसा हुआ, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है और किसके निर्देश पर उद्घाटन पट्टिका तैयार की गई?
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

