Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गुंडरदेही क्षेत्र में कथित अवैध पैथोलॉजी व ब्लड कलेक्शन सेंटर संचालित : NN81



गुंडरदेही क्षेत्र में बिना आवश्यक अनुमति के पैथोलॉजी एवं ब्लड कलेक्शन सेंटर संचालित होने की शिकायत सामने आई है।  स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन केंद्रों में मरीजों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं, लेकिन उनके पास वैध दस्तावेज और लाइसेंस नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर सभी पैथोलॉजी सेंटरों के दस्तावेजों एवं लाइसेंस की जांच की जाए। नियम विरुद्ध संचालन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो।

 नाम न छापने के शर्त पर मरीज ने बताया कि गुंडरदेही हृदय स्थल धमतरी चौक  पर स्थित हिमांशु पैथोलॉजी के संचालक जो की स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही मे कार्यरत है जो कभी समय पर शासकीय अस्पताल पर नहीं मिलते हैंऔर जब मिलते है तो महंगी टेस्ट कराने के लिए मरीज को हिमांशु पैथोलॉजी लैब भेज दिया जाता है जिससे टेस्ट महंगा होने के कारण गरीब तमके के लोग टेस्ट नहीं कर पाते हैं 

फिलहाल विभागीय अधिकारियों से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस संबंध पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मारकंडे को फोन लगाने पर फोन रिसीव नहीं किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes