Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

टिमरनी पुलिस की बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो मामलों का खुलासा : NN81


 

 संवाददाता: देवेंद्र चावड़ा 

 हरदा (मध्य प्रदेश) : टिमरनी पुलिस ने घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो अलग-अलग चोरी के मामलों का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक शंशाक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संजय चौहान (22), अनुराग चौहान (27) और अलीप सिंह (24) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने ग्राम गोगिया और छोटी छीपानेर में हुई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से 5-5 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जनवरी 2026 में ग्राम गोगिया में एक सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे। वहीं मई 2026 में छोटी छीपानेर में एक घर से 12 हजार रुपये नकद चोरी होने की घटना सामने आई थी। दोनों मामलों की जांच के दौरान टिमरनी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश गौड़, उप निरीक्षक प्रकाश सोलंकी, मनोज दुबे, सहायक उप निरीक्षक नानकराम कुशवाह एवं प्रधान आरक्षक योगेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes