Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नगर इकाई शमशाबाद द्वारा खेल मैदान बचाने हेतु एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन : NN81


लोकेशन : शमशाबाद विदिशा 

संवाददाता : पवन साहू 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), नगर इकाई शमशाबाद द्वारा पीएम श्री बॉयज़ स्कूल के खेल मैदान को तोड़े जाने के प्रस्ताव के विरोध में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री अजय प्रताप जी को नगर मंत्री श्री शैलेंद्र यादव के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि शमशाबाद नगर में यह एकमात्र प्रमुख खेल मैदान है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ क्रिकेट, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। इसके साथ ही अनेक युवा आर्मी, पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक तैयारी भी इसी मैदान में करते हैं। यदि इस मैदान को तोड़ा जाता है, तो छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ेगा तथा उनकी खेल एवं शारीरिक तैयारी प्रभावित होगी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसडीएम महोदय से मांग की कि खेल मैदान को सुरक्षित रखते हुए उचित कार्रवाई की जाए। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जनहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes