Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

छत्तीसगढ़ प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक में बिलासपुर के सुनील साहू हुए शामिल, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प" : NN81


 संवाददाता : राजेन्द्र डहरिया 

छत्तीसगढ़ प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक में बिलासपुर के सुनील साहू हुए शामिल, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प" : 

छत्तीसगढ़ प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रायपुर में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर, प्रदेश कार्यालय प्रभारी शीत श्रीवास सहित प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक में बिलासपुर जिला ग्रामीण ओबीसी विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष, बिल्हा विधानसभा सुनील साहू भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यदि "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर जिले में होता है, तो संगठन द्वारा दी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का बिलासपुर ओबीसी कांग्रेस पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेगी तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

बैठक में छात्र-युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes