Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बीओसीडब्ल्यु टास्क फोर्स, बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम सतर्कता समिति की संयुक्त बैठक आयोजित : NN81


 

श्रम कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर : 

भीलवाड़ा : अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बीओसीडब्ल्यु टास्क फोर्स, बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम सतर्कता समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में बीओसीडब्ल्यु टास्क फोर्स के अंतर्गत यूआईटी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, नगर निगम तथा नगर पालिकाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक में मानव तस्करी विरोधी इकाई के एएसआई, चिकित्सा विभाग, चाइल्ड लाइन तथा बीएमएस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बंधक श्रम सतर्कता समिति की बैठक में गैर-मनोनीत सदस्यों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भीलवाड़ा जिले को 21 करोड़ रुपये का लक्ष्य आवंटित किया गया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ने निर्देश दिए कि श्रम निरीक्षकवार लक्ष्य निर्धारित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए।

बैठक में जिले में बंधक श्रमिकों की पहचान एवं खोज अभियान को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ने इस कार्य के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराने हेतु मुख्यालय को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

 उप श्रम आयुक्त श्री शिवदयम सोलंकी ने बताया कि इसके साथ ही हाल ही में श्रम विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘श्रम सेतु‘ एवं ‘लेबर चैक‘ मोबाइल एप्लीकेशन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक श्रमिकों को इनसे जोड़कर विभागीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes