Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भारतीय किसान संघ की तहसील स्तरीय मासिक बैठक आज, बीमा व मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन की बनेगी रणनीति : NN81


संवाददाता : मोहम्मद इस्लाम 

पिड़ावा। भारतीय किसान संघ तहसील पिड़ावा की मासिक बैठक सोमवार, 20 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे कृषि उपज मंडी पिड़ावा में तहसील अध्यक्ष प्रहलाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

भारतीय किसान संघ के तहसील मंत्री गोपाल दांगी ने बताया कि बैठक में तहसील के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रभारियों, ग्राम समिति के अध्यक्षों, मंत्रियों, जागरूक किसानों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।

बैठक में किसानों के फसल बीमा एवं मुआवजा राशि के भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 20 जुलाई तक किसानों के खातों में बीमा एवं मुआवजा राशि जमा नहीं हुई तो आगामी दिनों में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में जिला मंत्री कालूराम दांगी, जिला सहमंत्री रामनारायण दांगी, जिला पर्यावरण प्रमुख भगवान सिंह सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा तहसील उपाध्यक्ष प्रहलाद सुतार, मंत्री गोपाल दांगी, सहमंत्री बालाराम पाटीदार, मुकेश, दरबार सिंह, दुर्गेश, मनोहर, अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes