Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आर्या पब्लिक स्कूल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: NN81

 

 संवाददाता : दिलीप कुमार

आर्या पब्लिक स्कूल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: 

कौशांबी जनपद के भड़ेसर रोड स्थित घना का पूरा, मंझनपुर में संचालित आर्या पब्लिक स्कूल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर श्री योगेश कुमार मौर्य एवं फाउंडर श्री आशीष कुमार मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक ऋषि कुशवाहा ने सभी से प्रकृति से जुड़े रहने और अपनी मां के सम्मान में प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल करने की अपील की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि पौधे ही आने वाली पीढ़ियों को हरियाली, स्वच्छ वातावरण और शुद्ध हवा प्रदान करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार, अल्का गौतम सहित समस्त स्टाफो ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर समस्त अभिभावकों व जनपद वासियों से अपील की है कि वह एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प ले।

 संवाददाता : दिलीप कुमार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes