Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्रामीण सेवा शिविर में तत्काल हुआ नाम संशोधन, तकनीकी त्रुटि से मिली स्थायी राहत : NN81

 


ग्रामीण सेवा शिविर में तत्काल हुआ नाम संशोधन, तकनीकी त्रुटि से मिली स्थायी राहत : 

भीलवाड़ा : राज्य सरकार की पहल पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। ग्राम पंचायत बोरड़ा में आयोजित शिविर में राजस्व रिकॉर्ड में हुई तकनीकी त्रुटि का मौके पर ही समाधान कर एक काश्तकार को बड़ी राहत प्रदान की गई।

ग्राम बोरड़ा, तहसील एवं जिला भीलवाड़ा निवासी श्री कालू पुत्र छोगा कुमावत की खरीदशुदा कृषि भूमि खाता संख्या 153 की जमाबंदी में तकनीकी कारणों से उनके नाम के स्थान पर "डालू" दर्ज हो गया था। इस त्रुटि के कारण उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या की जानकारी मिलने पर संबंधित पटवारी ने उन्हें ग्रामीण सेवा शिविर में आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी। शिविर में श्री कालू ने अपना प्रार्थना पत्र शिविर प्रभारी श्री ललित सेन तथा नायब तहसीलदार श्री रौनक शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने मामले का परीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज त्रुटि का संशोधन कराया तथा नाम "डालू" के स्थान पर सही नाम "कालू" दर्ज करने के आदेश जारी किए।

राजस्व रिकॉर्ड में संशोधन होने से श्री कालू की वर्षों की परेशानी समाप्त हो गई। अब वे बिना किसी बाधा के सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे उनका समय और अनावश्यक आर्थिक व्यय दोनों बचे। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिविर में शिविर प्रभारी श्री ललित सेन, नायब तहसीलदार श्री रौनक शर्मा, प्रशासक श्रीमती पप्पुड़ीदेवी खारोल, विकास अधिकारी श्री जितेन्द्र गुरनानी, भू-अभिलेख निरीक्षक श्रीमती मेहरून्निशा बागवान, रीडर श्रीमती श्रेया चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान ग्राम पंचायत क्षेत्र से प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित परिवादों का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes