Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सत्ताधारी संगठन भी उतरा मैदान में: मूंग खरीदी, अतिवृष्टि राहत और खाद की समस्या को लेकर भाजपा मंडल ने सौंपा ज्ञापन: NN81


 

 संवाददाता : अनिल मालवीय 

सत्ताधारी संगठन भी उतरा मैदान में: मूंग खरीदी, अतिवृष्टि राहत और खाद की समस्या को लेकर भाजपा मंडल ने सौंपा ज्ञापन:

हरदा जिले कि तहसील सिराली मे किसानों की मूंग खरीदी, अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई तथा खाद वितरण में आ रही समस्याओं को लेकर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी का संगठन भी किसानों के समर्थन में सामने आया। भाजपा मंडल पहट कला ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर किसानों एवं आम नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

भाजपा मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सामान्यतः सरकार से समस्याओं के समाधान के लिए विपक्षी दल या नागरिक ज्ञापन देते हैं, लेकिन समाजहित और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए भाजपा पहट कला मंडल अध्यक्ष लड्डू पटेल एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि मूंग की खरीदी प्रति एकड़ 5 क्विंटल के मान से की जाए। साथ ही 3 जुलाई को हुई अतिवृष्टि से जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं तथा जिन नागरिकों के घरों में पानी भरने से गृहस्थी का सामान नष्ट हुआ है, उनका शीघ्र सर्वे कर नियमानुसार राहत राशि प्रदान की जाए।

इसके अतिरिक्त किसानों को खाद वितरण के दौरान खाद के साथ अन्य अनावश्यक वस्तुएं जबरन देने की शिकायतों पर भी रोक लगाने और केवल आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes