Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधायक और कलेक्टर ने कोंडागांव बाजार के सुव्यवस्थित पुनर्विकास को लेकर किया निरीक्षण : NN81

 


संवाददाता : प्रनित दत्ता 

कोण्डागांव छत्तीसगढ़ 

कोंडागांव - बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी तथा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने रविवार को नगर के बाजारपारा क्षेत्र में बाजार के सुव्यवस्थित पुनर्विकास कार्य के लिए निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए आम नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखकर समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को बाजार परिसर में आधुनिक एवं व्यवस्थित बाजार शेड के निर्माण, बेहतर विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग विकसित करने के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes