Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मिर्जाचौकी बाजार का सुरक्षा ऑडिट, ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था जांची : NN81

 


मिर्जाचौकी बाजार का सुरक्षा ऑडिट, ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था जांची : 

मंडरो/मिर्जाचौकी। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मिर्जाचौकी थाना प्रभार प्रभारी प्रवीण कुमार प्रभाकर के नेतृत्व में शनिवार को बाजार क्षेत्र का व्यापक सुरक्षा ऑडिट किया गया। इस दौरान ज्वेलरी दुकानों समेत अन्य प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा उपकरणों एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने व्यवसायियों को निर्देश दिया कि सभी ज्वेलरी दुकानों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं तथा उन्हें हर समय चालू और कार्यशील रखा जाए, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में आरोपियों की पहचान एवं जांच में आसानी हो सके।

थाना प्रभार प्रभारी प्रवीण कुमार प्रभाकर ने व्यवसायियों से सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि यदि बाजार या आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल मिर्जाचौकी थाना को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है तथा भविष्य में भी इस प्रकार का सुरक्षा ऑडिट एवं निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।

इस अभियान में एएसआई पवन कुमार, शिवलाल मरांडी सहित मिर्जाचौकी थाना के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

पुलिस के इस अभियान का स्थानीय व्यापारियों ने स्वागत करते हुए इसे बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में एक सकारात्मक और सराहनीय पहल बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes