विद्या विहार कॉलोनी में जलभराव से रहवासी परेशान, नालियों की सफाई और निर्माण की मांग :
हरदा जिले कि सिराली नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 6 स्थित विद्या विहार कॉलोनी में लंबे समय से नाली निर्माण और नियमित सफाई नहीं होने के कारण रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि आज तक क्षेत्र में समुचित नाली का निर्माण नहीं हुआ है और सफाई कर्मचारी भी नियमित रूप से नहीं आते हैं। इसके चलते नालियां पूरी तरह चोक हो चुकी हैं।
बारिश के दौरान चोक नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैलने के साथ-साथ कई लोगों के घरों में भी घुस रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है और बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। वार्ड की पार्षद सुलोचना शिवदास गुर्जर से भी रहवासियों ने शीघ्र नाली निर्माण, नालियों की सफाई तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।


