Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रेलवे पटरी पर घायल मिले अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, पहचान के प्रयास जारी : NN81


 

रेलवे पटरी पर घायल मिले अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, पहचान के प्रयास जारी : 

भीलवाड़ा : शहर में रेलवे पटरी पर घायल अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) लाया गया, जहां ट्रॉमा वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। एमजीएच चौकी पर तैनात कांस्टेबल ओमप्रकाश ने घटना की सूचना दी। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है और वह अज्ञात निवासी बताया गया है।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अज्ञात व्यक्ति रेलवे पटरी पर घायल अवस्था में कैसे मिला और उसके घायल होने के पीछे क्या कारण रहे। मामले की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes