संवाददाता : प्रदीप बैरागी
तहसील झारड़ा, जिला उज्जैन मध्यप्रदेश
झारड़ा में गांगी नदी तट पर स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा के 1 दिन पहले भजन संध्या का आयोजन किया उसके बाद गुरु पूर्णिमा को प्रातः काल भगवान शिव जी का अभिषेक कर श्रृंगार कर भगवान की आरती कर प्रातः 9:00 बजे महंत 1008श्री पूर्णानंद जी भारती जी का पूजन कर श्रद्धालु एवं भक्तों द्वारा आशीर्वाद प्राप्त किया मंदिर परिसर में मंदिर के पूर्व महंत श्री जगदीश जी भारती की समाधि पर जल अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात भंडारे महाप्रसादी का आयोजन किया गया जो शाम तक चलता रहा जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचकर भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर भंडारे की महाप्रसाद का धर्म लाभ लिया सोमेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया

