Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, hbd आमाबेड़ा में "स्वस्थ बेटी, सुरक्षित भविष्य" थीम के अंतर्गत एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन : NN81


 संवाददाता : प्रहलाद कुमार सिंह

 दिनांक: 15 जुलाई 2026 (बुधवार)

स्थान: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), आमाबेड़ा

आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, hbd आमाबेड़ा में "स्वस्थ बेटी, सुरक्षित भविष्य" थीम के अंतर्गत एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से बचाव हेतु जागरूक करना तथा उन्हें समय पर एचपीवी का टीका उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीकाकरण के महत्व, इसके लाभ एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र बालिकाओं का टीकाकरण किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री सी. आर. नेताम के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रासो तारम एवं सुश्री विधि मांझी की सक्रिय सहभागिता रही।

साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. मनोज सिंगरोल, डॉ. हर्षिका मरकाम, श्री चंद्रशेखर नेताम तथा श्रीमती नीतू चौरके ने अभियान का सफल संचालन करते हुए छात्राओं को टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes