Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ माह के प्रथम दिवस का शुभारंभ, कलेक्टर डॉ. मिश्रा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम :


 

 वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ माह के प्रथम दिवस का शुभारंभ, कलेक्टर डॉ. मिश्रा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम : 

 राजगढ़ 01 जुलाई, 2026 

माह के प्रथम दिवस पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्" के सामूहिक गायन के साथ कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं कर्तव्यबोध का परिचय दिया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। माह के प्रथम दिवस पर आयोजित यह परंपरागत कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं शासकीय कार्यों के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes