अभाविप द्वारा करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन, 250 विद्यार्थियों को मिला प्रेरणादायी मार्गदर्शन :
भीलवाड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय, भीलवाड़ा में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपने भविष्य एवं करियर से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रशांत सिंह परमार ने लगभग 250 विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारण, व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रुचि, क्षमता एवं कौशल के अनुरूप करियर का चयन करना चाहिए तथा निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित एवं समाजहित के प्रति सजग रहते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने मार्गदर्शन सत्र को अत्यंत उपयोगी बताते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा प्राप्त की। अंत में सभी ने "भारत माता की जय" के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

