Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा यूपी होमगार्डस इनरोलमेंट-2025 के अभिलेख संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण स्थल पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया : NN81

 

संवाददाता संतोष कुमार 

लोकेशन- सिद्धार्थनगर उत्तरप्रदेश 

दिनांक 12.07.2026 जनपद सिद्धार्थनगर :

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा यूपी होमगार्डस इनरोलमेंट-2025 के अभिलेख संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण स्थल पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया 

आज दिनांक 12.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पुलिस लाइन परिसर में संचालित यूपी होमगार्डस इनरोलमेंट-2025 के अंतर्गत अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण स्थल का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अभिलेख संवीक्षा काउंटर, माप-तौल स्थल, पेयजल एवं छाया की व्यवस्था का जायजा लिया गया । उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं होमगार्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं मर्यादित तरीके से सम्पन्न कराई जाए । उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes