Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत महर्षि सांदीपनी विद्यालय, कसरावद में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया : NN81

 


"नशामुक्त युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आइए, 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान से जुड़कर स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएँ।"

·       "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत महर्षि सांदीपनी विद्यालय, कसरावद में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

·       विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई।

·       नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

·       युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निभाने हेतु प्रेरित किया गया।

पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन  अनुराग, पुलिस अधीक्षक खरगोन  रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन में संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज थाना कसरावद द्वारा महर्षि सांदीपनी विद्यालय, कसरावद में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान थाना कसरावद पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण को नशे के विभिन्न रूपों, उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार एवं भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती है तथा इससे अपराध एवं सामाजिक अव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है। साथ ही विद्यार्थियों को अपने आसपास नशे के प्रति जागरूकता फैलाने एवं अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए संकल्प कराया गया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु अनुशासित जीवनशैली अपनाने, खेलकूद, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महर्षि उच्च सांदीपनी विद्यालय, कसरावद के प्राचार्य, शिक्षकगण, थाना कसरावद पुलिस स्टाफ एवं विद्यालय के बड़ी संख्या में 400-500 छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes