Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

SIR को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न...................NN81



आज अंचल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं BLA-2 के साथ SIR को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य *उपासना मरांडी* शामिल हुईं।

बैठक में SIR के उद्देश्यों, मतदाता सत्यापन प्रक्रिया एवं प्रपत्र भरने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि Enumeration Form एवं Declaration Form के साथ सूचीबद्ध दस्तावेजों में से किसी एक मान्य दस्तावेज की प्रति जमा करनी होगी। जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मैट्रिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य मान्य दस्तावेजों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

*उपासना मरांडी* ने सभी BLA-2 एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं तक सही जानकारी पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्री मोतीलाल हाँसदा, जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं सभी बूथों के BLA-2 उपस्थित रहे। सभी ने SIR कार्यक्रम को सफल बनाने एवं आम जनता तक इसकी जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया।



संगवादाता जगबंधु पाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes