Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

संभागीय कार्यालय विद्युत विभाग कोंडागांव में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम संबंधी जागरूकता बैठक आयोजित....NN81

 


 

कोंडागांव, 19 जून 2026/ विद्युत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से संभागीय कार्यालय, विद्युत विभाग कोंडागांव में एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जगदलपुर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष श्री पी. आर. साहू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता इतरा खत्री, जूसफ़ केरकेट्टा विभाग के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने सहभागिता की।

अपने संबोधन में फोरम अध्यक्ष श्री पी. आर. साहू ने उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, फोरम की भूमिका एवं अधिकार क्षेत्र के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, निम्न वोल्टेज, मीटर संबंधी समस्याएं, बिलिंग त्रुटियां, नए कनेक्शन, विद्युत विच्छेदन एवं पुनर्संयोजन में विलंब, सेवा मानकों के पालन से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु फोरम प्रभावी मंच उपलब्ध कराता है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें तथा आवश्यक होने पर फोरम के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करें। बैठक के दौरान उपस्थित उपभोक्ताओं ने अपनी विभिन्न जिज्ञासाओं एवं समस्याओं से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक समाधान अधिकारियों एवं फोरम अध्यक्ष द्वारा किया गया।

कार्यपालन अभियंता श्री जूसफ़ केरकेट्टा ने कहा कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सुरक्षित एवं वैध विद्युत उपयोग करने तथा विद्युत चोरी जैसी गतिविधियों से दूर रहने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में उपभोक्ताओं को विद्युत सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण तथा शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा उपस्थित उपभोक्ताओं ने इस पहल की सराहना की।

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes