*झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माननीय विनोद कुमार पांडे जी का पाकुड़ जाने के क्रम में महेशपुर स्थित अंबेडकर चौक पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से तथा जोरदार नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।*
*इस अवसर पर विनोद कुमार पांडे जी ने अंबेडकर चौक स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।*
*स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार तथा जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने महेशपुर क्षेत्र में झामुमो कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक एकता और सक्रियता का परिचय दिया।*
*मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक,प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, प्रखंड उपाध्यक्ष मैईनुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष मिल्टन शेख,प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।*
संघवादाता जगबंधु पाल
