सुलतानपुर। जनपद के प्रतिष्ठित समाजवादी पार्टी के प्रबंधक दिनेश कुमार तिवारी के चाचा राम जग तिवारी का बीते 31 मई को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर थी। इसी क्रम में आज 11 जून को आयोजित उनके त्रयोदशी (13वीं) संस्कार के कार्यक्रम में क्षेत्र की कई दिग्गज हस्तियों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और राज्य सूचना आयुक्त श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान आए हुए अतिथियों के स्वागत के लिए सपा प्रबंधक दिनेश कुमार तिवारी, दिनेश प्रताप तिवारी, मुस्कान तिवारी और स्थानीय पत्रकार विकास सोनी सहित क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
