Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

समय से पहले बंद हुआ बैंक, ग्राहकों को कैश जमा कराने से किया मना*.........NN81



प्रतापगढ़ जिले के दलोट कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में सोमवार को ग्राहकों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब बैंक के निर्धारित समय से पहले ही कैश काउंटर बंद कर दिया गया। आरोप है कि बैंक में कैश जमा करवाने पहुंचे लोगों को कर्मचारियों ने कैश लेने से मना कर दिया और बैंक का मुख्य गेट भी शाम 4 बजे से पहले ही बंद कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार कई ग्राहक बैंक में नकद राशि जमा कराने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें कैश जमा नहीं करने दिया गया। इससे व्यापारियों, ई-मित्र संचालकों एवं अन्य खाताधारकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। ग्राहकों का कहना है कि बैंक के कार्य समय के दौरान ही सेवाएं बंद कर देना उचित नहीं है, जिससे आमजन को आर्थिक और समय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों ने बताया कि वे दूर-दराज के गांवों से बैंकिंग कार्य के लिए दलोट पहुंचे थे, लेकिन समय से पहले बैंक बंद होने के कारण उनका कार्य नहीं हो सका। ग्राहकों ने बैंक प्रबंधन से निर्धारित समय तक सभी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की है।


*ग्राहक का वर्जन*


ललित सिंह चुंडावत, ई-मित्र संचालक, दलोट ने बताया कि "मैं कैश जमा कराने बैंक पहुंचा था, लेकिन कर्मचारियों ने कैश जमा करने से मना कर दिया। बैंक का गेट भी समय से पहले बंद कर दिया गया था। इससे कई ग्राहकों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा। बैंक को निर्धारित समय तक सेवाएं उपलब्ध करानी चाहिए ताकि आमजन को परेशानी न हो।"


ग्राहकों ने मामले की जांच कर बैंकिंग सेवाओं को निर्धारित समय तक संचालित करने की मांग की है। वहीं इस संबंध में बैंक प्रबंधन का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।

संवाददाता प्रवीण सिंह चुंडावत 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes