Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

​छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, ..........NN81

जहाँ कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिल्हा थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर पुलिस प्रशासन ने अब तक का सबसे कड़ा प्रहार किया है। बिलासपुर  पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (IPS) के  दिशा-निर्देशों के बाद, जमीनी स्तर पर थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग ने अपनी  टीम के साथ मिलकर इस पूरे अवैध कारोबार की कमर तोड़ कर रख दी है।​बिल्हा क्षेत्र में कानून का राज किस तरह कायम है, इसकी बानगी इस कार्रवाई से साफ दिखाई देती है। थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के कुशल नेतृत्व में बिल्हा पुलिस ने एक शातिर शराब कोचिए को रंगे हाथों भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के शराब कोचियों और अवैध कारोबारियों में भारी दहशत का माहौल है।​मामले का विस्तृत और वैधानिक विवरण इस प्रकार है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा सुश्री अनिता प्रभा मिंज के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग द्वारा एक विशेष सिविल टीम का गठन किया गया था। यह टीम लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में बीट भ्रमण और जनसंपर्क के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी कड़ी में मुखबिर से  सूचना प्राप्त हुई कि  बलराम संवरा पिता स्व. मालिकराम संवरा उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 संवरापारा बिल्हा  अपने घर में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखा हुआ है और उसे खपाने की फिराक में है।

​इस गोपनीय सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए, थाना प्रभारी बिल्ह तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में सिविल टीम ने संवरा मोहल्ला स्थित आरोपी के मकान पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। गवाहों की मौजूदगी में जब मकान की वैधानिक तलाशी ली गई, तो कमरे के भीतर रखी सिल्वर रंग की टिन पेटी से कुल 72 पाव अवैध देशी शराब बरामद की गई, जिसमें 24 नग देशी मसाला और 48 नग देशी प्लेन शराब शामिल है। जप्त की गई कुल 12.960 लीटर शराब की अनुमानित कीमत 6,240 रुपये आंकी गई है।

​बिल्हा पुलिस ने आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 293/2026 दर्ज कर आरोपी बलराम संवरा को गिरफ्तार कर लिया है और माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

​संवैधानिक मर्यादाओं को अक्षुण्ण रखते हुए की गई इस बड़ी वैधानिक कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के साथ उपनिरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक अनिल बंजारे, आरक्षक संजय निर्मलकर, संतोष मरकाम और अर्जुन जांगड़े का विशेष और सराहनीय योगदान रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग ने मीडिया को सख्त लहजे में साफ संदेश दे दिया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध और असामाजिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ यह कानून का प्रहार आगे भी जारी रहेगा।

संवाददाता राजेन्द्र डहरिया 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes