Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रामपुर : उत्कृष्ट प्राचार्यों एवं व्याख्याताओं का सम्मान..........NN81




दिनांक 17 जून 2026 को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण योजना के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष माननीया डॉ. वर्णिका शर्मा के मुख्य आतिथ्य में रामपुर संभाग के चयनित 07 उत्कृष्ट प्राचार्यों एवं 06 व्याख्याताओं को “शिक्षा श्री” सम्मान से सम्मानित किया गया।


शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा समाज में शैक्षिक जागरूकता के लिए उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया गया।


सम्मानित प्राचार्यों में डॉ. भारती अग्रवाल प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल गोड़पारा अभनपुर, श्री चूमन लाल पुहुप शा.उ.मा.वि. केजुआ महासमुंद, श्री सुधांशु मिश्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरेगा, बलौदाबाजार, श्री रामबंडारू शा.उ.मा. वि. परसदा आरंग, श्री गोविंद राम सिन्हा शा .उ.मा. वि. महासमुंद,श्री हरिशंकर जोशी सेजेस लवण बालोदबाज़ार, एवं श्री ईश्वरी प्रसाद साहू हाई स्कूल हाथबाय गरियाबंद को उत्कृष्ट प्राचार्य से सम्मानित किया गया I 


इसी प्रकार व्याख्याताओं में श्री राजीव कुमार तिवारी , श्रीमती गंगाशरण पासी, श्री अश्विनी कुमार बंधु, श्री गंगा राम साहू, श्री अशोक कुमार पटेल तथा श्री कमलेश साहू को  “शिक्षा श्री” सम्मान से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग से संयुक्त संचालक श्री संजीव श्रीवास्तव, सहायक संचालक श्री आलोक चांडक, डॉ. विजय खंडेलवाल सचिव संस्कृत विद्या मंडलम ,  श्री सतीश नायर, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर , श्री पीताम्बर पटेल, श्री कुंतल बाघमार, श्री युवराज ध्रुव, श्री जीवेन्द्र साहू सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पीताम्बर पटेल ने किया।


कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

संवाददाता निखिल सोनी 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes