Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर दिव्य आरती का आयोजन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन...........NN81



दमोह। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा दमोह के जबलपुर नाका स्थित महाराणा प्रताप चौक पर दिव्य आरती एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को स्मरण किया।


कार्यक्रम का संचालन संभागीय सचिव संजय पटेल ने किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को परमपूज्य गुरुवर के विचारों एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र समर्पण की प्रेरणादायक गाथा से अवगत कराया।


कार्यक्रम में मानक पटेल (जिला अध्यक्ष, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, दमोह), चित्रा राजपूत (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा, भगवती मानव कल्याण संगठन, दमोह), ओमवती अठ्या (संभागीय उपचार मंत्री, भगवती मानव कल्याण संगठन, सागर) तथा शोभा सिंह राजपूत (प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, मध्यप्रदेश) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में मुकेश सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष, भगवती मानव कल्याण संगठन, दमोह ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आज भी राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।


दिव्य आरती एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण महाराणा प्रताप जी के जयघोषों से गुंजायमान रहा।

संवाददाता..दीपक गर्ग 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes