Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नगर परिषद नौरोजाबाद के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम किया गया आयोजित*......NN81


उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर परिषद के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जोहिला नदी के तट,के पास कुल 100 से अधिक छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ  पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह एवं बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिँह के द्वारा किया गया,


*मां के नाम लगाया पौधा, ली सुरक्षा की शपथ*

कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिको  एवं पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने अपनी माँ के नाम एक-एक पौधा लगाकर उसकी 5 साल तक देखभाल करने की शपथ ली। नीम, पीपल, बरगद, आम, जामुन और आंवला के पौधे रोपे गए। नगर परिषद ने हर पौधे के साथ ‘ट्री गार्ड’ भी लगाया।


*विधायक बोले: पेड़ मां जैसा, रक्षा जरूरी*

विधायक ने कहा कि पेड़ हमें मां की तरह ऑक्सीजन, छाया और फल देते हैं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पीएम मोदी की सोच है। अगर हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाए और उसकी रक्षा करे तो पर्यावरण संतुलन अपने आप सुधर जाएगा। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक छोड़ने और जल संरक्षण की भी अपील की।


*पूर्व सासंद और पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह ने पर्यावरण को लेकर लोगो को किया गया जागरूक*


पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह ने जोहिला नदी घाट पर नगर परिषद नौरोजाबाद के द्वारा पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर आयोजित कार्यक्रम मे लोगो जागरूक करते हुए कहा की पेड़ की जीवन का आधार है अगर हम आज पेड़ नहीं बचाएंगेतो आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और पानी कहाँ से मिलेगा, उन्होंने कहा की हमें अपने घर के आस-पास पेड़ लगाने चाहिए,


*सीएमओ ने बताई कार्ययोजना*

नगर परिषद सीएमओ ने बताया कि लगाए गए सभी पौधों की जियो टैगिंग की गई है। सफाई मित्रों को पौधों की सिंचाई की जिम्मेदारी दी गई है। बारिश में 5000 पौधे और लगाने का लक्ष्य है। नगर को हरा-भरा बनाने के लिए ‘नगर वन’ भी विकसित किया जाएगा।


कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह, बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिव प्रसाद धुर्वे, इंजिनियर शिवराम ईडपाचे, स्वच्छता प्रभारी कालीचरण महोबिया, आकाश यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes