Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

चौमहला में युवक का शव कुएं से मिला, देर रात घर से निकला था बाहर..........NN81




डग 20 जून । डग झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के चौमहला कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब देर रात घर से निकला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया और सुबह उसका शव एक कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



घटना चौमहला कस्बे की है, जहां 28 वर्षीय सूरज शर्मा देर रात करीब 11:30 बजे घर के बाहर घूमते हुए देखा गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की गई।


परिजनों और दोस्तों ने मिलकर युवक की खोजबीन की, इस दौरान बाबूलाल राठौर के खेत के पास एक कुएं के पास उसकी चांदी की अंगूठी, कड़ा और जूते पड़े मिले, जिससे आशंका गहरा गई।


सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला। घटना की सूचना तुरंत गंगधार थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीएचसी मोर्चरी में रखवाया।


पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।।।



*संवाददाता / पवन सोनी डग झालावाड़*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes