Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने किया योगाभ्यास..............NN81


*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से योग को मिला वैश्विक पहचान : कौशिक*


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिल्हा विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत बिल्हा के मंडी परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम पद्धति ही नहीं, बल्कि हमारे शरीर, मन, आत्मा और परमात्मा के मिलन का मार्ग है। इस वर्ष ‘Yoga for Healthy Ageing’ की थीम के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि योग के नियमित अभ्यास से बढ़ती उम्र में भी हम शारीरिक रूप से सक्षम, मानसिक रूप से शांत और बौद्धिक रूप से सजग रह सकते हैं। वर्ष-2014 में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को वैश्विक पहचान दिलाने का आह्वान किया था। मानव समाज की आरोग्यता के उनके इस सद्प्रयास को विश्व समुदाय का व्यापक समर्थन मिला और 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को प्रतिवर्ष ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और संपूर्ण विश्व भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर को अपना रहा है पूरी दुनिया में स्वास्थ्य, संतुलन और मानव कल्याण का प्रतीक बन चुका है।


इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि  योग, भारतीय संस्कृति की पुरातन व अमूल्य देन है। यह मन व शरीर, विचार व कर्म, संयम व उपलब्धि की एकात्मता तथा मानव व प्रकृति के बीच सामंजस्य का मूर्तरूप है। योग शरीर और मन को स्वस्थ रखने का सबसे सही और प्रमाणित उपाय है। हम सभी प्रतिदिन योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें और दूसरों को भी प्रेरित करे। 


 इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों, युवाओं एवं योग प्रेमियों से अपने दैनिक जीवन एवं दिनचर्या में योग को नियमित रूप से अपनाने की अपील की, ताकि स्वस्थ, सशक्त एवं निरोग समाज के निर्माण का संकल्प साकार हो सके। कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले योग शिक्षक श्री कलेश्वर साहू जी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके द्वारा किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक जी, नगर पंचायत बिल्हा की अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेंद्रे जी, उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा जी, बिल्हा मंडल अध्यक्ष श्री उमाशंकर कश्यप जी, बरतोरी मंडल अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह।  इसके अलावा पुनीता डहरिया ब्रजभूषण वर्मा

मोहन ढोरिया सत्यनारायण गोयल

कोमल ठाकुर अशोक पाटले

अभय अग्रवाल देवब्रत साहू

राजेश शर्मा विमला मानिकपुरी 

रामकली प्रजापति सहित बड़ी संख्या में आमजन योग शिविर में उपस्थित थे जी सहित बड़ी संख्या में योग प्रेमी, गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

संवाददाता राजेन्द्र डहरिया 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes