Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

डीएम का शाहबाद क्षेत्र में दौरा जारी, इन्हीं क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं...........NN81



बारां, 16 जून। जिला कलेक्टर बाल मुकुंद असवा का आज शाहबाद क्षेत्र में दौरा जारी है। दौरे के दौरान वे इन्हीं क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।


डीएम बिलखेड़ा डांग क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। वहां वे PHC, आंगनबाड़ी और मां बाड़ी केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। केंद्रों में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और पोषाहार वितरण व्यवस्था देख रहे हैं। निरीक्षण के बाद वे बिलखेड़ा डांग के सहरिया बंगले में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। ग्रामीण पेयजल, सड़क और योजनाओं से जुड़ी अपनी मांगें रख रहे हैं। डीएम मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दे रहे हैं और कह रहे हैं कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।


इसके बाद डीएम कोटरा और कुंडा क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। वे कोटरा से कुंडा तक बन रही PM जनमन सड़क PWD का अवलोकन कर रहे हैं। सड़क निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति परख रहे हैं। PWD अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दे रहे हैं। डीएम कह रहे हैं कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिए यह सड़क महत्वपूर्ण है।


दौरे के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी डीएम के साथ मौजूद हैं। डीएम का शाहबाद क्षेत्र का दौरा अभी जारी है।

 हेमंत यादव 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes