Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

तेज आंधी से कोटड़ी जीएसएस को भारी नुकसान, कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप...........NN81


पिड़ावा। क्षेत्र के कोटड़ी गांव में रविवार दोपहर आई तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के चलते कोटड़ी स्थित बिजली ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) परिसर में लगे दो टॉवर पोल टूट गए, जबकि परिसर का टीनशेड भी उखड़ गया।


टॉवर पोल क्षतिग्रस्त होने से कोटड़ी सहित सारंगाखेड़ा, रमाय दलपत, हड़मतिया एवं रूपाखेड़ी गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


घटना की सूचना मिलते ही बिजली निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ढांचे की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य करते हुए बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य लगातार जारी है। मौसम अनुकूल रहने पर आगामी कुछ घंटों में प्रभावित गांवों की विद्युत आपूर्ति पुनः शुरू कर दी जाएगी।



 तेज आंधी से कोटड़ी जीएसएस के दो टॉवर पोल टूटे, पांच गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित, मरम्मत कार्य जारी

संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes